वाराणसी। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को कमिश्नरेट के सभी थानों में संचालित साइबर क्राइम हेल्प डेस्क की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि NCCRP पोर्टल पर दर्ज हर शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि गंभीर साइबर अपराध तथा वित्तीय हानि वाले मामलों में बिना देरी मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने साइबर फ्रॉड की चेन को तोड़ने के लिए संदिग्ध मोबाइल नंबर और IMEI नंबरों को अधिक से अधिक ब्लॉक कराने का निर्देश दिया। यह कदम, उन्होंने कहा, अपराधियों की गतिविधियों को रोकने में अत्यंत प्रभावी साबित होगा।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा हर सप्ताह की जाएगी। महीने के अंत में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन थानों के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानों के कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा बैठक में पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी., अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम नीतू, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी, एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार सहित साइबर सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज