वाराणसी ,लोहता थाना क्षेत्र के कोरौता क्षेत्र में शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें लोहता के बदमाश महेश गुप्ता को गोली लगी, जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। दूसरा बदमाश वहीं का शिवम यादव भाग निकला।
एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि 6 नवंबर को सिरसा में सराफ दीपक सेठ से करीब 3 लाख के गहने और रुपये की लूट हुई थी। पांच बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। सूचना मिली कि घटना से जुड़े बदमाश कोरौता की तरफ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। रात करीब 2:00 बजे चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। रोकने पर फायरिंग करने लगे। जवाब में महेश को गोली लगी।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज