पिंडरा।क्षेत्र के श्री बलदेव पीजी कालेज के रोवर्स रेंजर्स के छात्र छात्राओ ने आज रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया । रैली निकालकर छात्र छात्राएं क्षेत्र के भीटी बाजार, अनेई साधोगंज में जाकर नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणों को मत का महत्व बताते हुए उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही साथ ही आप सब किसी लालच और बहकावे में न आए निर्भीक होकर भयमुक्त वातावरण में मतदान करें। कोई भी मतदाता जिसका नाम मतदाता सूची में है, वह पहचान पत्र के साथ जाकर अपने नजदीकी मतदेय स्थल पर मतदान कर सकता है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ उमाकांत सिंह, डॉ अरुण कुमार नोडल प्रभारी, जितेंद्र पांडेय, अनामिका दुबे, अजय तिवारी, डॉ ज्योत्सना समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज