राजधानी लखनऊ में रविवार की रात लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।
हादसा काकोरी थाना क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गहलवारा अंडरपास सर्विस लेन पर हुआ। रेवरी टोल प्लाजा चौकी प्रभारी धीरज भारद्वाज ने बताया कि काकोरी नगर पंचायत की रहने वाली संतोषी सर्विस लेन पर ढाबा चलाती हैं। वह रात करीब 8:30 बजे अपने पति सुशील (44) एवं मीरखेड़ा गांव निवासी रिश्तेदार सुरेश के साथ ढाबा बंद करके स्कूटी से घर जा रही थीं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज