बाबतपुर। स्थित एयरपोर्ट के बगल में एक होटल पर देश का राष्ट्रीय ध्वज अन्य देशों के झंडे के साथ लगभग 8 माह से झुका कर रखा गया था। यहां तक कि 26 जनवरी को भी यह ध्वज सीधा नहीं किया गया इसको लेकर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री मुख्यमंत्री से शिकायत करने की आवाज उठाई थी इस खबर को विवेक सिंह रिंकू के द्वारा शासन प्रशासन सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट कर दी गई थी जानकारी और ट्वीट के बाद जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी फूलपुर को निर्देशित किया गया। उसके बाद अपने देश के राष्ट्रीय ध्वज के साथ सभी देशों के ध्वज को हटाया गया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज