6 परकोटे के अंदर, 7 बाहर होंगे; रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञमंडप तैयार~~~
अयोध्या में 70 एकड़ में बन रहे राम मंदिर परिसर में 13 और मंदिर बनाए जाएंगे। इनमें भगवान सूर्य, भगवान शिव, माता भगवती, गणपति, हनुमान जी के अलावा अन्नपूर्णा देवी के मंदिर होंगे। इन मंदिरों का निर्माण परकोटे का काम पूरा होने के बाद शुरू होगा।
परकोटे के बाहर 7 अन्य मंदिरों बनने हैं। इसमें ऋषि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, शबरी, निषाद राज व अहिल्या का मंदिर होगा। इन मंदिरों का निर्माण 2024 तक पूरा हो जाएगा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मुख्य यज्ञ मंडप बन कर तैयार हो गया है। मंदिर के महासिंहद्वार से पूरब दिशा में यज्ञमंडप बनाया गया है।
श्री राम जन्मभूमि के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया, “राम मंदिर परिसर में बन रहे भगवान श्री राम की भव्य मंदिर के अलावा दूसरे चरण में 13 मंदिरों का निर्माण किया जाएगा। परकोटे के चारों ओर पंचायतन को परिभाषित करते हुए 6 अन्य भगवानों के मंदिर बनाए जाएंगे। इनका निर्माण अगले चरण में होगा।”
बता दें कि मंदिर को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है कि वहां पर जो भी श्रद्धालु आएं वो कम से कम 1 घंटे तक परिसर में रुकें। दूसरे फेज में जो भी मूर्ति लगेंगी, उसको परिसर में भी ही बनाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने के बाद दूसरे फेज का निर्माण शुरू हो जाएगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज