उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को वाराणसी कमिश्नरी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में 150 नए आंगनवाड़ी केंद्रों को किट वितरण, ई-साथी प्लेटफॉर्म का शुभारंभ और ICDS एवं Water Aid India के बीच एमओयू साइन किए जाने जैसे कई महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की।
राज्यपाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में होमियोपैथिक चिकित्सा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं, बच्चियों और गर्भवती माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि अब हर आंगनवाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए विकास चार्ट प्रदर्शित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं को शिशु के नौ माह के विकास की जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन अब 26 वर्ष तक की महिलाओं के लिए उपलब्ध है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियों से सुरक्षा संभव होगी।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कुपोषित बच्चों के लिए विशेष पहल की प्रेरणा दी और कहा कि “स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का सशक्त और शिक्षित होना आवश्यक है।”
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि अब तक 1815 आंगनवाड़ी केंद्रों को किट वितरण कर संतृप्त किया जा चुका है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से 500 महिलाओं को स्टॉक मार्केट प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण के क्षेत्र में वाराणसी निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज