पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर में शनिवार को नो बैग डे पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र -छात्राओं ने अपने हुनर दिखाते हुए एक से बढ़कर एक राखी बनाई और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस दौरान राखी प्रतियोगिता में छात्र आयुष पटेल, अर्चित पटेल व अर्पिता को प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अन्य छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान शिक्षकों द्वारा राखी के महत्व व उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। पुरस्कार वितरण के दौरान प्र0अ0 विनोद कश्यप, संजय गुप्ता, अरविंद वर्मा, डॉ राजीव गौतम, सरिता देवी ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रीता देवी व अभिभावकगण उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज