थाना दुद्धी पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने ही भतीजे की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित तलवार भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।
घटना 19 अक्टूबर की है, जब नगवां (किरकिरीया टोला) निवासी पच्चू सिंह खरवार ने थाना दुद्धी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पुत्र जीत सिंह की हत्या उसके चाचा छोटू उर्फ छट्ठू ने पुरानी रंजिश के कारण तलवार से वार कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
दुद्धी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित तलवार बरामद की। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी: छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्धू राम, निवासी नगवां (किरकिरीया टोला), उम्र लगभग 46 वर्ष।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र द्विवेदी, उ0नि0 हरिकेश आजाद (चौकी प्रभारी अमवार), हे0का0 सीता राम, हे0का0 राजेश सिंह, का0 आनन्द यादव (थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र)।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज