पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के करखिंयाव में किराए के मकान में रह रहे ।आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी 28 वर्षीय मदनलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मदनलाल तीन दिन पहले ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ डिग्घी निवासी शैलेश के मकान में किराए पर रहने आए थे। घटना वाली रात बिजली न
होने के कारण पूरा परिवार छत पर सो रहा था। रविवार रात में मदनलाल कमरे में गया और पंखे के कुण्डी के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह जब पत्नी रीना नीचे उतरी तो यह दुखद दृश्य देखा। और चिल्लाने लगी अगल-बगल के लोग इकट्ठे हो गए किसी ने पुलिस को सूचना दे दी मौके पर चौकी इंचार्ज इंडस्ट्रियल एरिया करखियांव
दिनेश कुमार त्रिपाठी ने छानबीन की चौकी चार्ज में बताया कि मदनलाल रविवार की शाम नशे में घर आया था। उसने पत्नी से कहा था कि अब वह जिंदा नहीं रहेगा। रीना ने बताया कि वे उसकी बात को गंभीरता से नहीं
ली।मदनलाल वाराणसी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज