पिंडरा।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के सिंधोरा भोजूबीर मार्ग पर महगाव में घर के सामने खड़े युवक की मैजिक के टक्कर से घायल युवक की मौत हो गई।
पुलिस को दिए तहरीर में मृतक के छोटे भाई दीपक पटेल ने आरोप लगाया कि बड़ा भाई बबलू पटेल घर के सामने खड़े थे तभी मंगलवार को 3 बजे भोजूबीर की तरफ से सिंधोरा जा रही मैजिक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ बीती रात मौत हो गई। मृतक के भाई ने बुधवार को तहरीर दी । जिसपर पुलिस ने अज्ञात मैजिक वाहन के खिलाफ 279 व 304ए के तहत मुकदमा दर्ज किया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज