वाराणसी, अजगरा विधानसभा के हरहुआ ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा औरा में कांग्रेस पार्टी के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम भारती पूर्व प्रधान के घर के सामने लगी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों द्वारा रात्रि को तोड़ दिया गया सुबह पूर्व प्रधान की नजर मूर्ति पर पड़ी तो मूर्ति की हाथ टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था प्रधान ने तत्काल सूचना थाना अध्यक्ष चोलापुर को दिए तत्काल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर चल रहे धरना को शांत कराया और तत्काल दूसरी प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया और प्रतिमा के बगल में सीसी टीवी कैमरा भी लगवाने का आश्वासन दिए। कांग्रेस नेता राजूराम ने कहा कि प्रतिमा लगने तक धरना चलता रहेगा। मौके पर मौजूद रहे कांग्रेस पार्टी के अजगरा विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजूराम हरहुआ ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत सागर विशाल कुमार, संजय कुमार, संतलाल, प्रदीप कुमार, रवि कुमार, भीम आर्मी व बसपा के कार्यकर्ता गन उपस्थित रहे।।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज