वाराणसी में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर रविवार, 21 सितंबर 2025 को विशेष अभियान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर सम्पूर्णानंद से डीसीपी काशी जोन कार्यालय तक भव्य बाइक रैली निकाली गई।
रैली में 100 बाइक पर सवार 200 महिला सिपाही शामिल हुईं, जबकि पीआरवी 112 की गाड़ियां भी सुरक्षा और जागरूकता के संदेश के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान महिला सिपाहियों की स्कूटी पर “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” जैसे संदेशों वाली तख्तियां लगी थीं, जिन्होंने राहगीरों और शहरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मिशन शक्ति केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का एक सतत प्रयास है। उन्होंने बताया कि एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन 1090 को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे हर स्तर पर महिलाओं को त्वरित मदद और सुरक्षा मिल सके।
मिशन शक्ति फेज-5 के इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और पुलिस की सशक्त उपस्थिति को महसूस कराना है। रैली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज