ब्रेकिंग / चोलापुर (वाराणसी)
वाराणसी। विदुष सक्सेना (सहायक पुलिस आयुक्त, सारनाथ) ने शनिवार को चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी इलाके में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीपी ने मौके पर पहुंचकर कल शाम हुई मारपीट की घटना की बारीकी से जांच की। इस घटना में स्थानीय चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार घायल हो गए थे।
पुलिस अधिकारी द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर संबंधित लोगों से पूछताछ की गई तथा पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज