बड़ागाँव थाना क्षेत्र के कूड़ी गाँव के मनबढ़ महफूज आज पेशी के दौरान कचहरी से भागने की घटना से पूरे क्षेत्र में पुलिस हुई सतर्क महफूज के कचहरी से भागने की घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस बाबतपुर चौराहे , अनेई , कुड़ी बड़ागाँव सहित दर्जनों जगहों पर पुलिस टीम लगाकर मनबढ़ की तलाश की जा रही है । बड़ागाँव पुलिस ने बताया कि मनबढ के घर व गाँव पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है साथ ही उसके करीबियों पर भी निगाह रखी जा रही है वही कूड़ी व आस पास के क्षेत्रों के कुछ नम्बरो को भी सर्विलांस पर लगाया गया है । ज्ञात हो कि मनबढ़ महफूज पर बड़ागाँव थाने में दो चोरी एक मारपीट के मुकदमे सहित अन्य मामले भी दर्ज है ।
दहशत में रियाजुद्दीन का परिवार
बड़ागाँव क्षेत्र स्थित कूड़ी गाँव मे दस दिन पूर्व हुई चोरी में नामजद करते हुए रियाजुद्दीन ने महफूज व मिट्ठू को नामजद किया था। महफूज के पेशी पर से भागने से पीड़ित परिवार रियाजुद्दीन दहशत में है पुलिस महफूज के भागने के बाद से कुड़ी में कैम्प किये हुए महिला दरोगा के साथ कई पुलिस टीम कूड़ी गॉव में तैनात है और उसके करीबियों के घर व उनके नम्बर को खंगाल रही है ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज