बड़ागांव। थानाक्षेत्र के गांगकला भट्ठा बाजार में मनबढ़ो ने एक दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के प्रार्थना पत्र पर बड़ागांव पुलिस तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव निवासी वीर बहादुर पटेल की गांगकला भट्ठा पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है बीते 19 अप्रैल को दोपहर बाद वह अपनी दुकान में बैठा था उसी समय रवि ऊर्फ पहाड़ी,दीपू और अजय अपने कुछ अज्ञात लोगों के साथ दुकान में घुसकर गाली गलौज देने के साथ ही मारने पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज