वाराणसी।बड़ागाँव पूरे प्रदेश में जहां एक तरफ पुलिस की कार्यशैली से जहां अपराधियों में दहशत व्याप्त है। वही बनारस के बड़ागाँव थाने में मधुमक्खियो के डर से थाना परिसर में पुलिसकर्मियों में दहशत की स्थिति है । मधुमक्खियां की दहशत के बारे में थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि थाना परिसर में ही स्थित एक पेड़ पर मधुमखियों ने विशाल छत्ता बना लिया है यह मधुमखिया बीते तीन दिनों से थाने पर फरियाद लेकर आने जाने वालों व पुलिस कर्मियों के लिये परेशानी का सबब बन गई है । अब तक दर्जनों फरियादियों के साथ ही यह 5 पुलिसकर्मियों को भी अपना निशाना बना चुकी है वही थाना प्रभारी ने बताया कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी इस बाबत जानकारी दी लेकिन कोई समाधान नही मिल सका है ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज