पिंडरा।
पिंडरा विकास खण्ड के मंगारी ग्राम सभा मे रिक्त ग्राम प्रधान पद पर बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। इस दौरान कई वोटरों ने मतदान से वंचित करने के लिए वोटर लिस्ट को दोषी ठहराया। सायँ बजे तक 51.87 फीसदी मतदान हुए।
सुबह 7 बजे से शुरु हुआ मतदान धीमे गति से शुरू होकर दोपहर बाद गति पकड़ा और सायँ 5 बजे से फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान किया। दोपहर बाद बूथों पर कुछ देर के लिए लाइन दिखी लेकिन वह देर तक बरकरार नही रही । वही प्रयाप्त पुलिस बल की मौजूदगी के चलते शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ । 3302 मतदाताओं के लिए 5 बूथ बनाये गए थे। कुल 51.87 फीसदी मतदान हुआ।
वही सेक्टर मजिस्ट्रेट/ बीडीओ छोटेलाल तिवारी, इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह, एडीओ एसटी कैलाश यादव, बृजेश पांडेय समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
वही देर शाम पौने 6 बजे मतपेटी ब्लॉक मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में रख दी गई।
बताते चलें कि ग्राम प्रधान नंदलाल जायसवाल के निधन के बाद ग्राम प्रधान का चुनाव हुआ। जिसके लिए डॉ कमल कुमार पटेल, स्वतंत्र गुप्ता व विजय बहादुर खड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक लड़ाई त्रिकोणीय है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज