पिंडरा।क्षेत्र के श्री बलदेव पीजी कालेज के परिसर में रविवार को नव निर्मित डॉ शिव मोहन लाल स्मृति सभागार का लोकार्पण में मुख्य अतिथि के रूप में ओला के सीईओ व संस्थापक भावेश अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। कालेज के प्रबन्धक डॉ एस डी अग्रवाल ने बताया कि सभागार छात्र छात्राओं की आवश्यकता को देखते हुए अत्याधुनिक हाल का निर्माण कराया गया है जिसका लोकार्पण ओला के सीईओ व संस्थापक भावेश अग्रवाल द्वारा रविवार को दोपहर लग्भग 12 बजे किया जाएगा । प्रबन्धक ने बताया कि भावेश अपने निजी विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे बलदेव कालेज आएंगे। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहेगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज