पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमापुर में मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता अभियान चिकित्सकों की टीम ने जागरूक किया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पिंडरा ब्लॉक की टीम उक्त स्कूल में पहुची और छात्रों को टीबी रोगी के पहचान, उनसे बचाव, और उपचार के बाबत विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सको द्वारा विटामिन व खनिज लवणों के कमी से छात्र छात्राओं में होने वाले बीमारी के बाबत जानकारी देते सप्ताह में एक दिन आयरन की गोली खाने की बात कही।
इस दौरान चिकित्सक डॉ अनुपम सिंह, डॉ अफरोज अहमद, फार्मासिस्ट दिनेश गुप्ता व रविन्द्र चौरसिया समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज