बड़ागाँव थाना क्षेत्र के सतोमहुआ कट के पास एक कार को बचाने में भदोही सांसद की फार्च्यूनर गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई ।घटना के बाबत थनाध्यक्ष बड़ागाँव अजय पांडेय ने बताया सुबह लग्भग पौने दस बजे भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद का काफिला लखनऊ से बनारस जा रहा था । जैसे सांसद का काफिला सातोमहुआ के पास एक अल्टो कार यू टर्न लेने के लिये घूम रही थी। जिससे सांसद की फार्च्यूनर गाड़ी टकरा गई ।दुर्घटना में सांसद की फार्च्यूनर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई कही उन्हें कोई चोट नही आई दुर्घटना के थोड़ी देर बाद उनका काफिला बनारस के लिये रवाना हो गया। वही दुर्घटना के बाद अल्टो सवार गाड़ी लेकर तेज़ गति से बाबतपुर की तरफ भाग गया ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज