पिंडरा।सतत खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन और एचडीएफसी बैंक के सहयोग से सोमवार को पिंडरा ब्लाक के 15 गांव के किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण के क्रम में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक टीम द्वारा बेहतर फसल अवशेष प्रबंधन वेस्टडीकंपोजर का उपयोग, वर्मी कंपोस्ट का उपयोग तथा समेकित कृषि प्रणाली पर जानकारी दी गई इसके साथ ही किसानों को आजीविका के साधन बढ़ाने के कृषि के उपायों को विस्तार पूर्वक बताया गया । इस दौरान किसानों को सतत खेती के बारे में तथा जैविक खेती के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के अंतिम क्रम में किसानों को पापड़, चिप्स ,मुरब्बा, अचार, टमाटर व सास आदि बनाने के केंद्र पर भी भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में मुख्य रूप से डॉक्टर प्रतिभा सिंह, अंबुजा सीमेंट के सुनील कुमार तथा किसान उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज