12 जनवरी को भारत मंडपम में होगा आयोजन~~
बीएचयू की छात्रा शुभांगी क्षितिजा युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाषण देंगी। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 10 से 12 जनवरी तक युवा दिवस के उपलक्ष्य में भारत यंग लीडर डायलॉग का आयोजन किया गया है। इसमें विकास भी विरासत भी विषय पर शुभांगी बनारस से जुड़ी विकास यात्रा पर अपनी बात रखेंगी।
इससे पहले चयन के दूसरे चरण में शुभांगी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के सामने प्रस्तुति दी थी। उन्होंने इसे काफी सराहा था। झारखंड निवासी शुभांगी क्षितिजा बीएचयू के महिला महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।
वो लगातार दूसरे वर्ष युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं। इससे पहले वो पिछले साल नवंबर में आयोजित क्षेत्रीय अंतरविश्वविद्यालय युवा महोत्सव में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज