पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी स्थित ब्लॉक मुख्यालय के समीप बन्द मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान चोरी होने की तहरीर मिलते ही पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई।
अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य हौसला प्रसाद राय ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके बन्द मकान के मुख्य द्वार का दरवाजा तोड़कर चोरों ने सामानों के साथ कीमती गहने भी चुरा ले गए। जिसकी कीमत 8 लाख रुपए से अधिक है। वह इस समय अपने बेटे के पास नोयडा में है।
इस बाबत इंस्पेक्टर फूलपुर संजय मिश्रा ने बताया कि 5 वर्ष से बन्द मकान में इतनी कीमती गहने रखना समझ से परे है। हल्का दरोगा को जांच दी गई। जांचोपरांत ही कुछ कहा जा सकता है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज