पिंडरा।क्षेत्र के बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को मशहूर फुटबालर नोज़ुमु हागिहारा का स्कूल परिसर में स्वागत किया गया फुटबालर का स्वागत करते हुए संस्था के निदेशक प्रखर सिंह ने कहा कि आप जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी का हमारे स्कूल परिसर में आना हमारे लिए गौरव की बात है।
फुटबॉलर की यह ऐतिहासिक यात्रा में कोलकाता से दिल्ली तक लगातार फुटबॉल खेलते हुए पैदल चलकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी यह अद्भुत उपलब्धि दृढ़ संकल्प, साहस और जुनून का प्रतीक है। उनके अनुभवों को सुनना और उनसे मिलना हमारे सभी छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उनकी कहानी हमें यह याद दिलाती है कि यदि हमारे पास अपने सपनों को पूरा करने की इच्छा शक्ति हो, तो कोई भी सपना बड़ा नहीं होता। मशहूर फुटबालर नोज़ुमु हागिहारा ने छात्र छात्राओं से बात कर उनके सवालों के जवाब दिए औऱ उन्हें भविष्य की चुनोतियों से लड़ने के लिये तैयार रहने की भी बात कही। विद्यालय परिवार की ओर से, सहायक निदेशक प्रखर सिंह और प्रधानाचार्या संध्या सिंह ने उनका स्वागत किया और उनके इस अद्वितीय प्रयास और रिकॉर्ड बनाने की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज