बड़ागांव। थानाक्षेत्र के फत्तेपुर गांव में रविवार की शाम घर जा रहे एक युवक को उसी गांव के तीन लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर घेरकर लाठी डंडे और फावड़े से मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के भाई को हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले भाई के प्रार्थना पत्र पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपरोक्त गांव निवासी आजाद यादव अपने घर की तरफ़ जा रहा था की रास्ते में उसके गांव के ही अजय यादव,रजत एवं ओमप्रकाश घेर कर मारना शुरू कर दिये उसकी चीख-पुकार सुनकर भाई रंजित यादव जब दौड़ा तो हमलावर भाग निकले। घायल का प्रारंभिक उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज