वाराणसी। पिंडरा के जगदीशपुर फाटक के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डीजे वाहन ने दोपहिया में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डीजे वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को संभाला और फाटक से लगभग 500 मीटर दूर मुख्य सड़क पर हुए हादसे की सूचना स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने ही घायल दोपहिया सवार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज