पिंडरा
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से तैयारियां तेज हो गई। पिंडरा, फूलपुर, सिंधोरा, मंगारी, कुआर व ताड़ी में निकलने वाले शिव बारात को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ एलआईयू के लोग भी सक्रिय दिखे।
वही प्राचीन शिव हनुमान मंदिर के तत्वावधान में सिंधोरा में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव यात्रा के साथ वृहद भंडारा होगा। इसी तरह वर्षो से निकल रहे पिंडरा में शिव बारात को लेकर पुलिस के लोग सक्रिय रहे और शिव बारात निकालने वालो के साथ बैठक की।
वही मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के लोग शिव बारात को लेकर अधिक सक्रिय दिखे।
वहीं दूसरी तरफ शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर प्राथमिक विद्यालय सैरा गोपालपुर के बच्चों द्वारा शिव बारात निकाल कर बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती के
शादी की रस्में पूरी की।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज