पिंडरा।वाराणसी उपनिबंधक कार्यालय से 22 गांवों को रामनगर निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कार्य कराए जाने से नाराज सेंट्रल बार व पिंडरा बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में वकीलों ने पिंडरा में भी रजिस्ट्री कार्यालय को बन्द कर विरोध जताया। लेकिन वह बंदी आंशिक ही रही। थोड़ी देर बाद रजिस्ट्री शुरू हो गई।
दोपहर में पहुचे सेंट्रल बार व पिंडरा तहसील के अधिवक्ता की बैठक हुई जिसमें समर्थन देने की घोषणा हुई और एक घण्टे के लिए रजिस्ट्री कार्य का काम ठप रहा। लेकिन वकीलों में दो फाड़ होने के कारण वकीलों ने रजिस्ट्री कार्य शुरू कर दिया।
इस दौरान विरोध व तालाबंदी करने वालो एडवोकेट राजेश सिंह, सुशील कुमार मौर्य, ऋतु पटेल, गीता देवी, नीलू देवी व पूनम समेत अनेक वकील रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज