पिंडरा।एस,सी,ई,आर,टी लखनऊ के तत्वाधान में प्रोग्राम एंड एक्टिविटीज के अंतर्गत जनपद स्तरीय कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन डायट सारनाथ के केंद्रीय सभागार में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों के कुल 111 नवाचारी शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रथम वर्ग में कक्षा एक से तीन द्वितीय वर्ग में कक्षा चार से पांच और तृतीय वर्ग में कक्षा 6 से 8 की प्रस्तुतियां कराई गई।कुल सर्वश्रेष्ठ 52 प्रस्तुतियां निर्णायक मंडल के समक्ष आकलन के लिए उपलब्ध हुई।निर्णायक मंडल में सम्मिलित वरिष्ठ प्रवक्ता सूर्यकांत त्रिपाठी,हरगोविंद पुरी,विकास कुशवाहा,अनुराग सिंह, शालिनी उपाध्याय,गोविंद चौबे एवं नीलम राय ने सभी प्रतिभागियों का अलग-अलग आकलन किया। निर्णायक मंडल द्वारा अपने सामूहिक निर्णय में विभिन्न वर्गों कक्षा 6 से 8 के लिए कमलेश कुमार पाण्डेय कंपोजिट स्कूल रमईपट्टी, पिंडरा,कक्षा 4 से 5 के लिए अरविंद सिंह प्राथमिक विद्यालय
धौकलगंज
,बड़ागांव एवं कक्षा 1 से 3 के लिए चंद्रेश कुमार प्राथमिक विद्यालय अजईपुर,पिंडरा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए प्रथम स्थान हेतु प्रमाण पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया। अन्य पुरस्कारों में द्वितीय,तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रवक्ता डॉ हरगोविंद पुरी ने कहा कि शिक्षण अधिगम को सरल,सहज और रुचिकर बनाने में कहानी विधा की प्रासंगिकता बनी हुई है ।और नई शिक्षा नीति 2020 में कहानी विधा से कक्षा शिक्षण को प्रबलित किया गया है।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज