पिंडरा।
पिंडरा में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए एक तरफ पुलिस से लगायत विकास विभाग तैयारी में जुटा हुआ है वही दूसरी तरफ बिजली विभाग के लापरवाही ने अभियान को पलीता लगा रहा है।
पिंडरा बाजार के मध्य में बिजली विभाग द्वारा लापरवाही के साथ खम्बा लगाने के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए बिछी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करने से एक तरफ जहां जलापूर्ति ठप हो गई वही दूसरी तरफ तैयारी को भी झटका लगा। पाइप लाइन के फटने से आसपास सड़क के किनारे जलजमाव हो गया। बाजार के लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कराने की मांग की।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज