पिंडरा।
पिंडरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को लौह पुरुष के रूप में ख्यातिप्राप्त सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।जगह जगह स्कूलों में दौड़, खेलकूद और रन फ़ॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षको ने देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ भी दिलाई। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगारी, बाबतपुर, सिंधोरा, थानारामपुर, फूलपुर, शाहपुर, कम्पोजिट विद्यालय रमईपट्टी, मरुई, पिंडराई, ओदार, समोगरा, हिवरनपुर, नाथपुर, चकरमा, प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, पिंडरा, थानारामपुर, जमापुर, सुरही, अजईपुर, धरसौना, कटौना, बढ़ौना, जाठी समेत दर्जनों विद्यालयों में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज