पिंडरा।फ़ूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कहरका निवासिनी रेशमा पटेल 40 वर्ष को उसके पति ने ही मारपीट के घर से निकाल दिया । जिसपर वह पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराई।
पुलिस को दिए गए तहरीर में रेशमा ने आरोप लगाया है कि उसका पति ओम प्रकाश पटेल दूसरी शादी कर लिया है, जिससे वह प्रायः उसे घर से निकालने के लिए सास, जेठान के साथ स्वयं मारता पीटता है । शुक्रवार की रात में भी सब मिलकर मारे पीटे और मोबाइल तोड़ दिए और कपड़े भी फाड़ दिए । शनिवार को वह अपने पिता रामलाल पटेल निवासी जमुनीपुर चोलापुर के साथ फूलपुर थाने पहुचकर पति सास व जेठान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज