पूर्व आईएएस व भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
पिंडरा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व सप्ताव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को बनारस पब्लिक स्कूल बर्जी, नयेपुर के परिसर में बने योग भवन में हुआ।
पतंजलि योग भवन में आयोजित 6 दिवसीय योग शिविर का उद्घाटन विद्यालय के संरक्षक व सेवानिवृत्त आईएएस तथा भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 एन0 पी0 सिंह के द्वारा किया गया। जिसमें बच्चों, उनके अभिभावकों के साथ साथ क्षेत्रीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान डॉ सिंह ने योग के विभिन्न आसनों के साथ कपालभांति को समायोजित करने से होने वाले लाभ पर पतंजलि योग पीठ द्वारा किए गए 390 वैज्ञानिकों के रिसर्च का भी उल्लेख किया। योग भवन में एक साथ 250 लोगों ने बैठकर योग किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ए के शुक्ला, भागीरथी यादव, बब्बन सिंह, अरुणेंद्र सिंह समेत अनेक विशिष्टगण लोग उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज