पिंडरा।
राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बरही कला में बुधवार को आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा वृहद निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान नेत्र रोग से ग्रसित 410 महिला व पुरुषों की जांच की गई। जिसमें 70 लोग मोतियाबिंद रोग से ग्रसित मिले। जिनको उक्त आई हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया। दिलीप सिंह के सहयोग से आयोजित कैम्प में मोतियाबिंद रोग से ग्रसित लोगों को ऑपरेशन के लिए बस द्वारा आई हॉस्पिटल ले गए । झा उनका निशुल्क ऑपरेशन व इलाज होगा। इस दौरान कैलाश सिंह,लाल सरोज, शेर सिंह, लालजी सिंह, सोनू सिंह व अशोक सिंह उपस्थित रहे और सहयोग उल्लेखनीय रहा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज