पिण्डरा-अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज होने को लेकर तहसील परिसर में शोमवार को वकीलों ने नारेबाजी की तथा साथ ही अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं होने पर तहसील गेट पर ताला लगाकर अपनी आवाज बुलंद किया।जिसके बाद उपजिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने
धरना खत्म कराने पहुंची। जैसे ही उन्होंने अधिवक्ता पर एफआईआर की बात को झूठा बताया तो साथी अधिवक्ता नाराज हो गए। उन्होंने उपजिलाधीकारी को खूब खरी-खोटी सुनाईं। इसके बाद उपजिलाधिकारी उल्टे पांव वापस लौट आयी।तहसील के एक अधिवक्ता के मामलों में पुलिस की ओर से गलत कार्रवाई करने और प्रशासन द्वारा गलत कार्रवाई करने से वकील आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि अधिवक्ता योगेन्द्र चौरसीया पर झूठा मुकदमा पुलिस ने एक शराब माफिया के दबाव में पंजीकृत किया।जब तक पुलिस मुकदमा वापस नही लेगी तब तक अधिवक्ता धरने पर रहेंगे।इस मौके पर तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष उदयनाथ भारती,महामंत्री चन्द्रभान पटेल,शिवपूजन सिंह,सुबाष दूबे,अशोक पाण्डेय,प्रितराज माथुर,ए के सिंह राजपूत,अविनाश मिश्र,पनधारी यादव,श्याम सिंह,नवीन सिंह,श्रीनाथ गोड़,राकेश गोड़,सुबाष राय,अमर पटेल,राकेश मिश्र,अंकित मिश्र,आनन्द प्रताप(नन्हे),बिन्दू सोनकर समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज