पिंडरा।
पिंडरा विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां नंगे पैर या कटे-फटे जूते-चप्पल पहनकर स्कूल आने वाले बच्चों को समाजसेवियों द्वारा चप्पल वितरित किए गए। नवरात्र और ईद से पहले मिले इस उपहार से बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी।
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय असिला व जमापुर में समाजसेवी योगेश सिंह ने बढ़ती गर्मी और तपिश को ध्यान में रखते हुए करीब 70 जरूरतमंद बच्चों को नई चप्पलें वितरित कीं। इनमें वे बच्चे भी शामिल थे जो अब तक नंगे पैर या खराब जूते-चप्पलों में स्कूल आने को मजबूर थे।
इस मौके पर गौ रक्षक व समाजसेवी सुल्तान अहमद ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी इसी तरह जरूरतमंद बच्चों को चप्पल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा नंगे पैर स्कूल जाने को मजबूर न रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज