दो किशोरी गायब अपहरण का मुकदमा दर्ज

बड़ागांव। थानाक्षेत्र के बाबतपुर और हरहुआं क्षेत्र से 6 और 7 अप्रैल को दो किशोरियां गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद एक के परिजन ने अज्ञात के विरुद्ध और दुसरे के परिजन ने तीन के विरुद्ध अगवा किये जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगवा करने की पहली घटना बाबतपुर चौराहे पर हुई जहां 16 वर्षीय किशोरी अपराह्न 3 बजे परिजनों को बताये बगैर घर से गायब हो गयी काफी खोजबीन के बाद किशोरी की मां ने अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है वहीं दुसरी घटना 7अप्रैल को अपराह्न 3 बजे घटित हुई जब किशोरी अपनी सहेली के साथ हरहुआं बाजार में कपड़ा खरीदने गयी थी किशोरी के पिता ने अवसानपुर गांव निवासी किशोरी की सहेली एवं अवसानपुर गांव निवासी रवि बिंद के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

About The Author

Share the News