देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 05 नवम्बर 2025 को वाराणसी में होने वाले विशाल धार्मिक आयोजनों को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में डायवर्जन, पार्किंग और प्रतिबंधित मार्गों की विस्तृत व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है।
धार्मिक परंपरा के अनुसार देव दीपावली के दिन भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस के वध की मान्यता है और इस दिन गंगा घाटों पर दीपदान, लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ती है।
यातायात पुलिस ने बताया कि आयोजन के दिन शहर में वाहनों का दबाव काफी बढ़ने की संभावना है, इसलिए सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए विशेष यातायात योजना तैयार की गई है।
बाहरी जनपदीय वाहनों के लिए रोक और डायवर्जन:
गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और प्रयागराज से आने-जाने वाले वाहनों का वाराणसी नगर क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
सभी वाहनों को रिंग रोड और रखौना ओवरब्रिज मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा।
शहर के अंदर प्रमुख डायवर्जन बिंदु:
शूजाबाद, भदऊ चुंगी, लकड़ी मंडी, गोलगड्डा, लाट भैरव, मैदागिन, बेनिया, लक्सा, सोनारपुरा, ब्रॉडवे और अस्सी के आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
इन इलाकों में केवल पासधारक वाहन या पैदल श्रद्धालुओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज