दहेज की रकम न मिलने पर पत्नी को दिया तलाक

बड़ागांव थाना के हरहुआ चौकी अंतर्गत हरहुआ डीह गांव के वकील हाशमी की पुत्री शहनाज की शादी मुस्लिम धर्म के रीति रिवाज के अनुसार सिद्दीकपुर थाना सराय ख्वाजा जौनपुर निवासी गुन्नौवर, के पुत्र रोशन हाशमी
के साथ
28.05.2022 को हुआ।शादी में शहनाज के माता-पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया।
शादी के कुछ दिन बाद पति- रोशन हासमी, ससुर मुन्नौवर सास-व ननद दहेज मे एक लाख रु की माँग को लेकर मारते-
पीटते व प्रताडित करने लगे और ससुराल से भगा दिया जून 2024 में शहनाज का पति हरहुआ आया और दहेज की रकम न मिलने पर तलाक देकर चला गया। शहनाज की तहरीर पर बड़ा गांव पुलिस ने 498 ए, 323, 504, 506, दहेज अधिनियम 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

About The Author

Share the News