श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 02.01.2025 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जंगलपुर पुल के पास से 428 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त खुर्शीद उर्फ लाला पुत्र मजूंर, नि0 ग्राम बरही नेवादा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 01/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरणः- पूछताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त ने बताया की साहब मेरे पैर में दिक्कत है जिससे मै कोई और काम नही कर सकता हूं, इसलिए गांजा बेचकर अपना जीवन यापन करता हूं, आज भी मै जंगलपुर पुल के पास गांजा बेचने हेतु जा रहा था कि आपलोगों ने मुझे पकड़ लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
- खुर्शीद उर्फ लाला पुत्र मजूंर, नि0 ग्राम बरही नेवादा, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 45 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- अवैध गांजा 428 ग्राम (67 पुडिया में) एवं गांजा बेचने से प्राप्त 450/- रूपये
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः- - उ0नि0 रविप्रकाश सिंह, चौ0प्र0 कठिराँव, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी ।
- उ0नि0 प्रशिक्षु रितेश कुमार, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी ।
- हे0का0 दिवाकर गुप्ता, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी ।
- का0 अमित कुमार पुष्कर, थाना फूलपुर, कमि0 वाराणसी ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज