पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के विबिरछा (गोसाईपुर) निवासी 14 वर्षीय बालिका की बुधवार को डेंगू के कारण बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। बालिका के मौत से गांव में शोक के साथ दहशत दिखी। ग्रामीण क्षेत्र के डेंगू से पहली मौत होने का मामला प्रकाश में आया।
बताते हैं कि चन्दा गिरी की पुत्री खुशी गिरी 14 वर्ष को तीन दिन पूर्व तबियत खराब होने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए जहाँ से जबाव मिलने पर मंगलवार को बीएचयू में इमरजेंसी में आईसीयू में भरती कराया गया। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक डेंगू के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना गुरुवार को आसपास के लोगों को मिलते ही शोक संवेदना व्यक्त करने लोग पीड़ित के घर पहुँचे। वही दूसरी तरफ गांव वालों में दहशत भी दिखा।
हिवरनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा के मौत की सूचना पर विद्यालय के शिक्षक डॉ अशोक पाल व पप्पू गिरी भी घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज