मुस्लिम पक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट में नहीं हुआ पेश, अब 9 जुलाई को होगी सुनवाईइलाहाबाद हाईकोर्ट में मुस्लिम पक्ष के कोर्ट में पेश न होने की वजह से ज्ञानवापी मामले की सुनवाई टल गई। अब 9 जुलाई को सुनवाई होगी। ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने का भी सर्वेक्षण एएसआई आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कराए जाने की मांग पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी।ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर श्रृंगार गौरी केस की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि जिस तरह से ज्ञानवापी के पूरे परिसर का सर्वे किया गया है उसी तरह से सील किए गए वजूखाने का भी सर्वे किया जाना चाहिए।
More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज