बड़ागांव थाना क्षेत्र के कवि रामपुर निवासी रोशन राजभर का अपने सौतेले भाइयों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था जानकारी के अनुसार रोशन राजभर के पिता स्वर्गीय अर्जुन राजभर दो शादी किये थे पहली पत्नी के दो लडके शंकर एंव लाल कुमार है और दूसरी पत्नी के एक लडके रोशनलाल है शनिवार के दोपहर लगभग 3 बजे रोशन कुमार ने अपने भाइयों से कहा कि मेरे हिस्से की जमीन दे दीजिए हम भी धान की खेती करेंगे इतना सुनते ही दोनों भाई शंकर एंव लालकुमार ने मिलकर रोशन कुमार की पिटाई कर दी l रोशन राजभर के तहरीर पर बड़ागांव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बी एन एस के धारा 115 (2) 352, 351(2) 351( 3 ) के तहत शंकर एवं लाल कुमार सहित घर के महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज