पिंडरा।एसडीएम पिंडरा द्वारा आश्वासन के बावजूद जनहित से जुड़े मुद्दे के एक पखवाड़े बाद भी निस्तारण न होने पर तहसील पिंडरा के अधिवक्ता मंगलवार से न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर रहेंगे।
तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओ की बैठक लाइब्रेरी भवन में हुई। जिसमें पूर्व में जनहित से जुड़े नौ मुद्दों में से 8 मुद्दे निस्तारण करने का आश्वासन दिया था। लेकिन जमीन रजिस्ट्री के तीन माह बीत जाने के बाद भी दाखिल खारिज न करने, धारा 76ए से सम्बंधित कोई आदेश न देने, रोस्ट्रेशन प्रार्थना पत्र मनमाने ढंग से निस्तारण समेत 9 सत्रीय मांगो के बाबत कोई निर्णय आज तक न लेने से आम जनता व वादकारियों के परेशानियों को देखते हुए फिर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इससे पहले 28 फरवरी को भी एक एक हफ्ते के लिए अधिवक्ता हड़ताल पर गए थे। एसडीएम के आश्वासन पर वापस लौट आये थे। लेकिन मंगलवार से फिर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इस दौरान बार अध्यक्ष उदयनाथ भारती, महामंत्री चंद्रभान सिंह,नवीन सिंह, विंदु सोनकर,विपुल मिश्रा, राकेश मिश्रा,सुधीर राय व श्याम शंकर सिंह समेत अनेक अधिवक्ता रहे।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज