पिंडरा।महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से कविता पाठ प्रतियोगिता की वीडियो रिकॉर्डिंग डायट सारनाथ को उपलब्ध कराया गया। उक्त प्रतियोगिता के संबंध में विमर्श के दौरान डायट प्रवक्ता हरगोविंद पुरी ने कहा कि कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए देशभक्ति आधारित कविता पाठ की वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के उपरांत कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी, पिंडरा की कक्षा 6 की छात्रा “रानी” ने “मां मुझे सैनिक बना दो” विषय पर कविता पाठ करके जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ध्यातव्य है कि पूरे राज्य से जनपद वार प्रथम स्थान प्राप्त कुल 75 वीडियो में से चयनित 10 छात्रों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज