पिंडरा।संविधान दिवस के अवसर पर बलवंत सिंह पी.जी. कॉलेज गंगापुर राजातालाब, में मंगलवार को जनपदीय भाषण, रंगोली, एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में बारह महाविद्यालयों के 30 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें बड़ागांव के बलदेव पीजी कालेज की छात्रा वंदना विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।डॉ. अनामिका दुबे एवं लोकेंद्र बहादुर के संयोजन में छात्रों ने इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार द्विवेदी, कार्यालय अधीक्षक आलोक चौबे, सौरभ राय, डॉ सुमन सिंह आदि महाविद्यालय के शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर बधाई दी ।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज