चोरी की बाइक सहित दो गिरफ्तार

बड़ागांव। बड़ागांव पुलिस ने सोमवार की बीती रात पांचों शिवाला के पास हो रही वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सुचना पर चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर एक और बाइक बरामद करते हुए जेल भेज दिया है।
मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के बीच पकड़े गये पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने खुद का नाम अजय कुमार निवासी मिर्जापुर जनपद के पड़री थाना अंतर्गत सुर्यवार मोहनपुर वहीं दुसरे ने अनिल कुमार पटेल निवासी मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के करधना गांव का बताते हुए स्वीकार किया की हम लोग चोरी की बाइको का नंबर प्लेट बदलकर इंजन व अन्य पुर्जों को औने-पौने दाम मे बेच देते थे बरामद पल्सर बाइक उन्होंने बीते नवंबर 2024 में लोहता के नकईपुर से चुराया था जिनकी निशानदेही पर बरामद स्प्लेंडर कुछ माह पूर्व कुरौता बाजार से चुराया था जिसे बेचने के लिए जाते समय पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

About The Author

Share the News