बड़ागांव। बड़ागांव पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर शुक्रवार को सुबह पांचों शिवाला के पास से चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक के साथ बिहार के मधेपुरा निवासी एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बड़ागांव पुलिस पांचों शिवाला के पास वाहन चेकिंग कर रही थी इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया की एक व्यक्ति चोरी की बाइक के साथ जंसा की तरफ जाने वाला है पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह तीव्र गति से भागने लगा जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पुछताछ में उसने अपना पता बिहार प्रांत के मधेपुरा थानाक्षेत्र का निवासी करन कुमार बताने के साथ ही बरामद बाइक को गाजीपुर जनपद के बासुचक से चुराने की बात स्वीकार करते हुए कहा की वह बाइक को बेचने ले जा रहा था।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज