चौबेपुर।
स्थानीय बाजार में मुकदमा चलने के दौरान एक पक्ष द्वारा जबरन विवादित जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित मोनू सेठ ने बताया की उसके और चाचा मंगल सेठ व अन्य से उसके पुस्तैनी मकान जो स्टेशन रोड पर सड़क किनारे है। जिस पर लंबे समय से विवाद चल रहा है।जिसे मंगल सेठ और अन्य ने अपने हिस्से के साथ सबके अंश को बैजनाथ.भूतनाथ.तथा अर्चना जायसवाल को धोखे से बेच दिया । मामला कोर्ट में लंबित है।लेकिन आये दिन उक्त विवादित भूखंड पर दूसरे पक्ष के लोग जबरदस्ती कब्जा शुरू कर देते हैं।शनिवार की तड़के सुबह मेरे चाचा मंगल सेठ के साथ 25 से 30 की संख्या मे मुंह बांधे लोगों ने मेरे भाई अमित हर्ष गणेशु को जबरदस्ती मारने व पीटने लगे साथ ही जबरन जमीन कब्जा करने का प्रयास करने लगे। वही थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया दोनों पक्ष जमीन विवाद मे आपस में झगड़ा कर लिए थे। जिससे दोनों पक्ष के चार लोगों को शांति भंग में चालान कर दिया गया गया।

More Stories
‘UGC का बाप’ लिखकर घूम रहे थे, कैंट पुलिस ने रिजल्ट कर दिया आउट
अप्रैल में मानसून जैसा मौसम! वाराणसी में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी, अलर्ट जारी
नाबालिग किशोरी का अपहरण, मुकदमा दर्ज